हरसिंगरायडीह में जमीन विवाद को लेकर मारपीट
गिरडीह, मई 29 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरसिंगरायडीह में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। इस मारपीट को लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी में दोनों पक्षों के एक दर्जन महिला-पुरूष को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस दोनों ही मामले की तहकीकात कर रही है। एक पक्ष से संजय रजक की शिकायत पर प्राथिमकी दर्ज की गयी है। प्राथमिकी में आकाश रजक, शांति देवी, अजय रजक, सुजीत रजक, आनन्द मोहन रजक एवं लालजीत रजक को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। दूसरे पक्ष से अजय रजक की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। प्राथमिकी में संजय रजक, कुंती देवी, राजेश रजक, मनोज रजक, नेहा कुमारी एवं लक्ष्मी कुमारी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.