मुजफ्फरपुर, जनवरी 29 -- गोरौल। हरशेर स्थित सैय्यद सम्हालू शाह रहमतुल्लाह अलैहे के मजार पर सालाना उर्स के मेले को लेकर गुरुवार को कमेटी की बैठक हुई। इसमें मजार के सचिव इरसाद अहमद ने बताया कि 30 जनवरी की सुबह कुरान ख्वानी एवं रात में जलसा होगा। वहीं, 31 जनवरी की रात में कव्वाली का आयोजन होगा, जिसमें वाराणसी के मशहूर कव्वाल भाग लेंगे। उर्स का आयोजन समाज के सभी वर्गों के लोग मिलकर करते हैं। बैठक में शमशाद अहमद, हाफिज शमीम, मो. जमाल, फैज वारिस, चित्तरंजन कुमार, रघुनाथ महतो, मोहन पासवान, नीतीश कुमार, रजिउर्र रहमान, मो. ईशा, मो. कादिर आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.