संभल, जून 11 -- थाना क्षेत्र के गांव बदनपुर बसेई में बुधवार शाम मिले हरविंदर सिंह के शव के मामले में नया मोड़ आ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट लगने से मौत होने की पुष्टि के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। गांव मनैया, पाली निवासी हरविंदर सिंह पुत्र डब्बर सिंह का शव बुधवार को बदनपुर बसेई के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया। यह भी पढ़ें- बदनपुर बसेही में मिला युवक का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट लगने से मृत्यु होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद मृतक के परिजनों ने...