बोकारो, मई 25 -- बोकारो। हरला थाना में सेक्टर-9डी निवासी सर्वेश्वर महतो ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने बाइक (जेएच09बीसी-4558) के चालक अमित कुमार पर तेजी व लापरवाही से बाइक चलाते हुए उनकी पत्नी सावित्री देवी को टक्कर मारने का आरोप लगाया। बताया कि पत्नी घर के दरवाजे पर खड़ी थी, जब उन्हें टक्कर मारा गया। बाइक की टक्कर से महिला का सिर फट गया, एक हाथ टूट गया व पैर में भी गहरा चोट है। बताया कि घटना के दिन वट सावित्री का व्रत था, बावजूद आरोपी लापरवाही से बाइक चला रहा था। पुलिस कार्रवाई में जुटी है। यह भी पढ़ें- डोरीगंज में दहेज में बाइक के लिए विवाहिता की हत्या

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...