रांची, मार्च 27 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। श्री महावीर मंडल स्वागत समिति, हरमू रोड की ओर से रामनवमी पर शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हरमू रोड से निकली शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु बैंड-बाजा और ताशा की धुन पर झूमते हुए पारम्परिक मार्ग से होकर तपोवन मंदिर पहुंचे। यहां पूजा-अर्चना के बाद समिति से सदस्य व रामभक्त वापस हुए। नेतृत्व मुख्य संरक्षक राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, संयोजक प्रेम वर्मा, अध्यक्ष दीपक वर्मा ने किया। शोभायात्रा में ओम प्रकाश, राज वर्मा बाबू, आशीष कुशवाहा, विजय महतो, हरीश तिवारी, अनिल माथुर, सुबोध वर्मा, सुनील सिंह, पप्पू वर्मा, सतेंद्र वर्मा, रोशन चौधरी, जितेंद्र सिंह मंटू, प्रतीक वर्मा गुड्डू, पंकज पांडेय, संजय कुशवाहा, रामू सोनी, बंटी वर्मा, राहुल वर्मा, लल्लू अग्रवाल, आलोक अग्रवाल और अन्य शामिल हुए।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.