रांची, जनवरी 11 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची नगर निगम की इन्फोर्समेंट टीम की ओर से हरमू रोड के सहजानंद चौक के आसपास के इलाके में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस क्रम में टीम ने सड़क के दोनों छोर पर फुटपाथ पर बने अवैध निर्माण, अस्थायी संरचना को ध्वस्त किया। वहीं, अभियान में ठेला, गुमटी, स्टील काउंटर, टेबल-कुर्सी, चौकी, बेंच और बड़ी मात्रा में बांस-बल्ली जब्त किया। चौक के सभी बांये मोड़ को अतिक्रमण मुक्त किया गया। इन्फोर्समेंट टीम की ओर से फुटपाथ से उजाड़ी गई दुकानों के दुकानदारों को कठोर कार्रवाई को चेताया गया। बताया गया कि निगम की ओर से अब ऐसे लोगों के विरूद्ध दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। निगम की ओर से शहर के विभिन्न इलाके में नियमित रूप से अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान चलाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.