रांची, मार्च 7 -- रांची। दिव्य जाग्रति संस्थान की ओर से 22 मार्च से हरमू मैदान में शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ होगा। कथा 28 मार्च तक दिन के 3 से शाम सात बजे तक होगी। संगठन के इंद्रजीत यादव ने बताया कि 20 मार्च को कथा व्यास का आगमन होगा। संगठन के साधक व श्रद्धालु 21 मार्च को दिन के तीन बजे से कलश शोभायात्रा में शामिल होंगे। आयोजन स्थल पर 29 मार्च को कथा को विराम मिलने के बाद पूर्णाहूति हवन यज्ञ होगा। श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण होगा। उन्होंने बताया कि संगठन की ओर से समाज के लोगों के नैतिक उत्थान को लेकर आध्यात्मिक कार्यक्रम देशभर में अलग-अलग समय पर किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...