हरमू में सामूहिक विवाह, सरना धर्म में पांच लोगों की घर वापसी
रांची, मई 21 -- रांची, वरीय संवाददाता। राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा (हरमू ग्राम शाखा) और सरना समिति (हरमू) के तत्वावधान में गुरुवार को देशावली सरना सह अखड़ा में विशेष समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान एक ही परिवार के पांच सदस्यों की सरना धर्म में घर वापसी हुई और तीन जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। पाहन बाहा तिग्गा ने सरना विधि-विधान से बबलू प्रकाश कुजूर, निभा गाड़ी, प्रत्युष कुजूर, निखिल कुजूर और अर्पित कुजूर की घर वापसी कराई। इसके बाद तीन जोड़ों-बबलू प्रकाश व निभा गाड़ी, दीपिका कच्छप व जीतू केरकेट्टा (कांके), तथा एतवा मिंज व रोशनी महली का सामूहिक विवाह कराया गया।इस अवसर पर महापौर रोशनी खलखो, सन्नी संतोष तिग्गा, सलोनी मिंज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.