रांची, जून 2 -- रांची, वरीय संवाददाता। हरमू नदी को स्वच्छ, सुंदर और अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में रांची नगर निगम ने अब बड़े स्तर पर कार्यवाही शुरू कर दी है। मंगलवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने निगम की टीम के साथ वार्ड संख्या 23, हिंदपीढ़ी स्थित हरमू नदी क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने नदी की वर्तमान स्थिति, जल प्रवाह में आ रही बाधाओं, नदी तट पर फैली गंदगी, अतिक्रमण, अवैध गतिविधियों और सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। कई स्थानों पर वर्षों से जमी गाद, झाड़ियां और अवरोधों को देखकर उन्होंने संबंधित शाखाओं को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- झीलों-नदियों किनारे अतिक्रमण पर रोक लगेगी : डॉ. अफरोज नगर आयुक्त ने स्वच्छता शाखा को निर्देशित किया कि पूरे नदी क्षेत्र में पोकलेन और जेसीबी मशीनों की...