रांची, मई 31 -- रांची, संवाददाता। शहर को जलसंकट से मुक्त व पर्यावरणीय रूप से संतुलित बनाने के लिए डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने जिले के सभी प्रमुख जलाशयों, नदियों एवं उनके जलग्रहण क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त कराने के कड़े निर्देश दिए हैं। इस मुद्दे पर समाहरणालय में शनिवार को हुई बैठक में डीसी ने हरमू नदी के वाटर कैचमेंट क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराने को कहा। यह भी पढ़ें- सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटाएं : उपायुक्त अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देश वहीं, कांके और धुर्वा डैम समेत अन्य प्रमुख जलाशयों के आसपास अवैध निर्माण और कब्जों को तत्काल हटाने की हिदायत दी। उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों को सर्वेक्षण कर सूची तैयार कर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में कहा कि अवैध अतिक्रमण से जलाशयों की जलधारण क्षमता घट रही है। इससे जलसंकट और पर्यावरणीय असंतुल...