रांची, जून 23 -- रांची। नगर निगम की ओर से मंगलवार को हरमू व बरियातू में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान हरमू चौक से पंचमुखी मंदिर तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दुकानों, ठेलों व अस्थायी संरचनाओं को हटाया गया। अभियान के दौरान कुल 12 अस्थायी संरचनाओं को हटाते हुए बड़ी मात्रा में बांस-बल्ली व अन्य सामाम जब्त किए गए। बरियातू रोड क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सड़क के दोनों ओर स्थापित अस्थायी संरचनाओं, बांस-बल्ली से निर्मित दुकानों और अन्य अवैध अतिक्रमणों को हटाया गया। इस दौरान बरियातू में आठ ठेले, दो लोहे के काउंटर व अन्य सामान जब्त किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...