नई दिल्ली, जुलाई 13 -- भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सोमवार को ऐतिहासिक लॉर्ड्स टेस्ट में 270 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की। भारत ने 457 रनों का कठिन लक्ष्य रखा था जिसके जवाब में इंग्लैंड की दूसरी पारी 186 पर सिमटी। यह महिला टेस्ट 'क्रिकेट का घर' कहे जाने वाले लंदन के लॉडर्स मैदान पर पहले पुरुष टेस्ट के 142 साल बाद आयोजित हुआ। भारत के जीत दर्ज करते ही कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इतिहास रचा। वह भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाली महिला कप्तान बन गई हैं। उनकी अगुवाई में भारत ने चौथा टेस्ट जीता है। उन्होंने कुल पांच टेस्ट में टीम की कप्तानी की है। 37 वर्षीय हरमनप्रीत ने पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज का रिकॉर्ड ध्वस्त किया है। मिताली के नेतृत्व में भारत ने आठ टेस्ट खेले और तीन में जीत नसीब हुई।भारतीय टीम ने घोषित की थी दूसरी पारी इंग्लैंड ...