नई दिल्ली, दिसम्बर 3 -- मुंबई इंडियंस (एमआई) की गेंदबाजी कोच और मेंटोर (मार्गदर्शक) झूलन गोस्वामी ने कहा कि महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 की हाल में हुई नीलामी के दौरान कप्तान हरमनप्रीत कौर की सलाह के कारण ही टीम आक्रामक ऑलराउंडर अमेलिया केर और तेज गेंदबाज शबनम इस्माइल जैसी खिलाड़ियों को अपने से जोड़ने में सफल रही। मुंबई इंडियंस इस लीग की सबसे सफल टीम रही है। उसने 2023 में इसकी शुरुआत के बाद से दो बार खिताब जीता है। नीलामी में हरमनप्रीत की भूमिका के बारे में झूलन ने जियो स्टार से कहा, ''कप्तान के रूप में नीलामी की योजना बनाते समय हरमन की सलाह हमेशा महत्वपूर्ण होती है। आखिरकार वह इस टीम का नेतृत्व करती हैं और अविश्वसनीय रूप से सफल रही हैं।'' उन्होंने कहा, ''पूरी नीलामी प्रक्रिया में उनकी राय सबसे महत्वपूर्ण रही है। हमारा काम मैदान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.