डरबन, अप्रैल 18 -- भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रौड्रिग्स ने स्वीकार किया कि उनकी टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले महिला टी20 मैच में अच्छे रन नहीं बना सकी और उन्होंने यह भी कहा कि आगामी टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए यह सीरीज बल्लेबाजों , खासकर ऑलराउंडर्स के लिए सुनहरा मौका है। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 157 रन ही बना सकी। दक्षिण अफ्रीका ने पांच गेंद बाकी रहते छह विकेट से जीत दर्ज की।'हम बल्लेबाजी में 15-20 रन पीछे रह गए' रौड्रिग्स ने पत्रकारों से कहा, ''मुझे लगता है कि हम बल्लेबाजी में 15-20 रन पीछे रह गए। जिस तरह की शुरुआत हमें मिली और शेफाली ने जिस तरह से शानदार शुरूआत दी, हमें बेहतर स्कोर बनाना चाहिए था।'' उन्होंने कहा, ''इसके बाद दो ओवर में दो विकेट गिर गए लेकिन हरमनप्रीत कौर और मैं साझेदारी बनाने की कोशिश कर रहे थे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.