कोलंबो, फरवरी 15 -- पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अभिषेक शर्मा के फिटनेस हासिल करने पर राहत जताई और कहा कि इस आक्रामक सलामी बल्लेबाज की मौजूदगी भारत को पाकिस्तान के अनोखे स्पिनर उस्मान तारिक से निपटने में मदद करेगी। दोनों टीमें रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टी20 विश्व कप मुकाबले में आमने-सामने होंगी। ऑफ-स्पिनर तारिक की प्रेमदासा स्टेडियम में भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ गेंदबाजी पर खास नजर रहेगी, क्योंकि वह गेंद फेंकने से पहले थोड़ा रूकते हैं। हरभजन ने पीटीआई से कहा, ''देखिए, मैंने उन्हें आईएलटी20 में गेंदबाजी करते देखा है, जहां वह बेहतरीन गेंदबाजों में से एक थे। जब भी उन्हें सेमीफाइनल और फाइनल खेलने का मौका मिला, वह 'मैन ऑफ द मैच' रहे। वह अन्य स्पिनरों से अलग हैं और उनके पास काफी विविधताएं हैं। '' ये भी पढ़ेंः India v...