नई दिल्ली, फरवरी 2 -- क्रिकेटर हरभजन सिंह अपनी एक्ट्रेस वाइफ गीता सरा के साथ यूट्यूब शो होस्ट करते हैं। उनके शो पर श्रीसंत और उनकी पत्नी भुवनेश्वरी कुमारी आए थे। दोनों बीवियों ने अपने क्रिकेटर पतियों से उनके साथी क्रिकेटर्स से जुड़े मजेदार सवाल किए। उन्होंने बॉलीवुड एक्टर्स से नाम लेकर पूछा कि उनसे किस क्रिकेटर की पर्सनैलिटी मिलती है। उन्होंने बताया कि टीम में रणवीर सिंह जैसा जोशीला कौन है और ये भी बताया कि निरूपा रॉय जैसी हरकतें किसकी हैं।एनर्जी से भरे चीकू, रोहित निरूपा रॉय हू इज द बॉस के छठवें एपिसोड में हरभजन सिंह और गीता बसरा ने मेहमान श्रीसंत और भुवनेश्वरी के साथ खूब मजे किए। क्रिकेटर्स और एक्टर्स की पर्सनैलिटी मिलाने की बारी आई तो सबसे पहले रणवीर सिंह का नाम लिया गया। हरभजन और श्रीसंत दोनों का मानना था कि विराट कोहली उनके जैसे जोश ...