बदायूं, मार्च 2 -- उझानी, संवाददाता। नगर के हरबिलास गोयल इंटरनेशनल स्कूल में तृतीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि बिल्सी विधायक हरीश शाक्य और करन थरेजा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ गणपति की प्रार्थना नृत्य के माध्यम से हुआ। विद्यालय के तृतीय स्थापना दिवस पर विद्यालय परिसर में खेल के अत्याधुनिक मैदान का उद्घाटन भी किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के खेल एवं नृत्य पेश किए गये। सांस्कृतिक एवं पारंपरिक नृत्य, लंबी एवं ऊंची कूद, विभिन्न प्रकार की दौड़, गोला-फेंक, वॉलीबॉल, खो-खो जैसे कई खेल इस समारोह का हिस्सा रहे। सुबह से शाम चार बजे तक चले इस समारोह में विद्यालय के बच्चों ने अपने कौशल से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। प्रबंध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.