विकासनगर, अगस्त 3 -- विकासनगर,कार्यालय संवाददाता। हरबर्टपुर निवासी एक दंपति साइबर ठगी का शिकार हो गए। अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनके बैंक खातों से कुल 1,71,094 रुपये निकाल लिए। शिकायत पर कोतवाली विकासनगर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में गिरीश चन्द्र डालाकोटी, निवासी वार्ड नंबर-6, विवेक विहार, हरबर्टपुर ने बताया कि 22 जून 2026 को वह और उनकी पत्नी नीता डालाकोटी पड़ोस में एक शोक कार्यक्रम में गए हुए थे। सुबह करीब सवा दस बजे घर लौटने पर उनकी पत्नी के मोबाइल नंबर पर आईसीआईसीआई बैंक और पंजाब नेशनल बैंक खातों से धनराशि कटने के लगातार एसएमएस प्राप्त हुए। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: खाते से 50 हजार ट्रांसफर, फिर खाते से 1.06 लाख की साइबर ठगी शिकायत के अनुसार तत्काल आईसीआईसी बैंक से संपर्क कर कार्ड ब्लॉक कराय...