विकासनगर, अप्रैल 6 -- कोतवाली विकासनगर पुलिस ने हरबर्टपुर में सट्टा खिलाते दो आरोपियों को गिरप्तार किया है। उनके खिलाफ जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हरबर्टपुर क्षेत्र में आम के बगीचे के पास दो व्यक्ति मोबाइल फोन के जरिए लोगों को सट्टा खिला रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुलाब (61) निवासी जमनीपुर, सहसपुर और नासिर (62) निवासी रामबाग, ऐटनबाग, विकासनगर के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे मोबाइल फोन के माध्यम से सट्टा खिलवाते थे और जीतने वाली रकम में से कमीशन लेकर भुगतान करते थे। बताया कि आरोपियों के कब्जे से दो पॉकेट डायरी और 8050 रुपये नकद बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ कोतवाली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.