विकासनगर, जून 22 -- विकासनगर,कार्यालय संवाददाता। नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को हरबर्टपुर बस स्टैंड और हरबर्टपुर चौक स्थित यात्रा मार्ग पर चौपाल लगाकर स्थानीय लोगों एवं चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। गोष्ठी के दौरान पुलिस टीम ने उपस्थित लोगों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए राज्य और राष्ट्र को नशा मुक्त बनाने में सहयोग देने का आह्वान किया। लोगों को जीवन में नशा न करने तथा अपने आसपास नशे के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों और चारधाम यात्रियों को शपथ दिलाई गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और समाज में नशा उन्मूल...