विकासनगर, जनवरी 22 -- सीवर के निस्तारण को लेकर गुरुवार को हरबर्टपुर नगर पालिका में सभासद और कर्मचारियों के बीच नोक-झोंक और धक्का-मुक्की हो गई। कर्मचारियों ने सभासद पर दुर्व्यवहार, गाली-गलौज और सरकारी दस्तावेज फाड़ने का आरोप लगाया। कर्मचारियों ने सभासद के खिलाफ चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को हरबर्टपुर नगर पालिका के वार्ड चार के सभासद विनोद कश्यप सीवर निस्तारण की शिकायत को लेकर पालिका कार्यालय गए थे। बताया जा रहा है कि सभासद कई दिनों से इस संबंध में पालिका के सफाई सुपरवाइजरों से शिकायत कर चुके थे। सफाई सुपरवाइजर इस काम को बार-बार टाल रहे थे। बुधवार को जब वह शिकायत लेकर पालिका कार्यालय पहुंचे तो सफाई सुपर वाइजरर मनीष ने उन्हें बताया कि सीवर टैंकर में सफाई की वजह से निस्तारण नहीं हो पाया है। टैंकर को...