हरबर्टपुर की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने नगर पालिका कार्यालय को घेरा
देहरादून, मई 25 -- विकासनगर। शहर कांग्रेस कमेटी हरबर्टपुर ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सोमवार को नगर पालिका कार्यालय का घेराव कर अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सफाई व्यवस्था, जलभराव, नालियों की सफाई और कूड़ा निस्तारण समेत कई समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष पुंडीर के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि लंबे समय से नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था, कूड़ा उठान और जल निकासी से जुड़ी समस्याएं बनी हुई हैं, लेकिन इनके समाधान को लेकर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। बताया कि नगर के सभी वार्डों में नियमित रूप से दवाई का छिड़काव कराया जाए, ताकि बरसात के मौसम में संक्रामक बीमारियों और मच्छरों के बढ़ते खतरे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.