जहानाबाद, मई 10 -- कुर्था, एक संवाददाता। कुर्था प्रखंड क्षेत्र के नदौरा पंचायत स्थित हरपुर से मेदनीपुर बड़हिया गांव तक जोड़ने वाली सड़क काफी जर्जर हो चुकी है। ग्रामीण जर्जर सड़क से परेशान हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी व जनप्रतिनिधि सड़क निर्माण को लेकर उदासीन बने हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के जर्जर होने के कारण आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बरसात होने पर इस सड़क से होकर गुजरने में गिरने की संभावना बनी रहती है। लोगों ने इसे शीघ्र पूरा करने की मांग जिला प्रशासन से की है। यह भी पढ़ें- कुसुंगुर से लखरावां मार्ग बदहाल, पुलिया टूटने से कई गांव का बंद है आवागमन यह भी पढ़ें- ध्वस्त सड़क पर चलना मुश्किल, जिम्मेदार बेपरवाह

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...