छपरा, फरवरी 10 -- जलालपुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के हरपुर शिवालय में आयोजित सात दिवसीय 16 वां गौरीशंकर महायज्ञ के लिए मंगलवार को बाजे गाजे के साथ भव्य कलशयात्रा निकाली गई और जलभरी की गई। कलशयात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर जुड़न छपरा, टोला पर होते हुए बेलकुंडा पोखरा पर पहुंची जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना करने बाद जलभरी की गई। वहां से विशुनपुरा, किशनपुर, हरपुर होते हुए यज्ञ स्थल तक कलश लाया गया। कलशयात्रा में हजारों स्त्री पुरुष श्रद्धालु भक्त शामिल हुए। इस दौरान पूरा वातावरण जय शिव, जय श्रीराम, हर हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान रहा। वहीं शंकर, पार्वती व गणेश की मनोरम झांकी आकर्षण का केंद्र रही। यज्ञ के अध्यक्ष बाबा दामोदर दास जी महाराज, प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष तारकेश्वर सिंह, मुखिया रामवती देवी, पुरुषोत्तम पांडेय, रवींद्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.