गोरखपुर, दिसम्बर 19 -- हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरपुर बुदहट पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त राहुल सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को उसे गीडा थाना क्षेत्र के कालेसर जीरो प्वाइंट हाईवे स्थित राप्ती नदी पुल के पास से धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त राहुल सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह, निवासी कुशहरा, थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ थाना गीडा समेत विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...