गोरखपुर, फरवरी 25 -- हरपुर बुदहट हिंदुस्तान संवाद। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के दो अलग -अलग गांव से दो युवतियां के लापता होने पर उनके परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए केस दर्ज करवाया है। क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने अंकित पुत्र पहलवान नाम के युवक पर 7 फ़रवरी को उनकी बहन को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे मामले में थाना क्षेत्र की महिला ने गांव के ही रहने वाले अतुल यादव पुत्र परमानन्द यादव पर उनकी 25 वर्षीय बेटी को 23 फरवरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। दोनों मामलों में पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर युवतियों की तलाश शुरू कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...