गोपालगंज, जनवरी 28 -- गोपालगंज,नगर प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के हरपुर नया टोला गांव में मंगलवार की सुबह बंद कमरे में फांसी के फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता की मौत के मामले में नगर थाने में दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी महम्मदपुर थाना क्षेत्र के हकाम कुर्मी टोला गांव निवासी एवं मृतका के चाचा प्रभु प्रसाद के बयान पर दर्ज की गई है। प्राथमिकी में मृतका आरती कुमारी के चाचा ने आरोप लगाया है कि दहेज में चारपहिया वाहन और एसी की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने साजिश के तहत गला दबाकर अथवा फांसी का फंदा बनाकर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि उनकी भतीजी आरती कुमारी की शादी 22 मई 2025 को हरपुर नया टोला गांव निवासी दिलीप पटेल के पुत्र मनीष पटेल के साथ हुई थी। शादी के एक माह बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष द्वारा...