हरदोई, अप्रैल 10 -- हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम नाऊपुरवा में नशे में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक व्यक्ति से मारपीट का मामला सामने आया है। सर्वेंद्र सिंह यादव ने पुलिस को बताया कि सात अप्रैल की शाम गांव का अमित यादव गाली-गलौज कर रहा था। विरोध पर उसने परिवारजनों के साथ मिलकर लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। पड़ोसियों ने बीच-बचाव कर जान बचाई। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.