हरदोई, मार्च 16 -- हरपालपुर। पाली थाना क्षेत्र के नदरियापुर गांव निवासी रजनीश अपनी 65 वर्षीय सास जय देवी तथा गांव के रतन सिंह के साथ उन्नाव से दवा लेकर बाइक से वापस लौट रहा था। रविवार की शाम करीब सात बजे कटरा बिल्हौर हाईवे पर कस्बे के डिग्री कॉलेज के सामने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। तीनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से गंभीर रूप से घायल जयदेवी को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...