हरदोई, मई 2 -- हरपालपुर। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कर्ता निवासी रामबेटी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 30 अप्रैल की सुबह करीब 7 बजे वह अपने दरवाजे पर मौजूद थीं। इसी दौरान गांव का ही अनिल उन्हे गाली-गलौज करने लगा। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपित ने लात-घूंसों व डंडे से उसे पीटा। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। इसके साथ ही, आरोपी जाते-जाते उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तथा मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...