हरदोई, मार्च 12 -- हरपालपुर। अरवल थानाक्षेत्र के चांदा महमदपुर गांव में बुधवार दोपहर मधुमक्खियों के हमले में दो चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। 16 वर्षीय विशाल और सात वर्षीय शिवम अपने खेत में खड़ी गेहूं की फसल देखने जा रहे थे। रास्ते में नीम के पेड़ पर बैठे मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक दोनों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के डंक से दोनों बच्चे बेसुध होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें आनन-फानन में हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.