हरदोई, अप्रैल 11 -- हरपालपुर। कटरा-बिल्हौर हाइवे पर शुक्रवार देर शाम ककरा गांव के पास बाइक और मोपेड की भिड़ंत में दो लोग घायल हो गए। हादसे में घायल नादखेड़ा गांव निवासी अशोक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार अशोक मोपेड से गैस सिलेंडर लेने जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार मनीष से उनकी टक्कर हो गई। मनीष बिलग्राम के ककराखेड़ा का निवासी है। वह अपनी बहन की शादी के कार्ड बांटने निकला था। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद अशोक को जिला अस्पताल भेज दिया गया। मनीष का इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.