हरदोई, मार्च 14 -- हरपालपुर। अशोक हत्याकांड मे हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी मुख्य आरोपित प्रधान पति सामेंद्र सहित तीन अभियुक्त फरार है। कोतवाली हरपालपुर क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में हुए चर्चित अशोक हत्याकांड में हाईकोर्ट के स्पष्ट निर्देश के बाद भी अब तक मुख्य आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार और ग्रामीणों में नाराजगी है। मामले में पीड़ित पक्ष वादिनी खुशबू पत्नी गोविंद सिंह ने हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में याचिका दाखिल की गई थी। इस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने एसएसपी/एसपी हरदोई को निर्देश दिया कि मामले की जांच निष्पक्ष और शीघ्र पूरी कराई जाए। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि यदि जांच में अनावश्यक देरी होती है तो याची को संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष जाने की स्वतंत्रता होगी। बताया जा रहा है कि यह मामला कोतवाली हरपालपुर के अपराध...