हरदोई, फरवरी 18 -- हरपालपुर। हरपालपुर चौसर मार्ग पर दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। इससे सवार चार युवक घायल हो गए। सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के दुलारपुर गांव निवासी अंकुल और अजीत एक बाइक से शादी के कार्ड बांटकर लौट रहा था। तभी हरपालपुर चौसार मार्ग पर पलिया गांव के पास सामने से जा रहे अरवल थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव निवासी एक बाइक पर सवार राघवेंद्र्र, पिंटू की बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चारों युवक घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल अजीत को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अजीत की बहन की 20 फरवरी को शादी होनी है। जिसके लिए वह कार्ड बांटकर लौट रहा था। उधर राघवेंद्र अपनी मां की दवा लेकर घर वापस जा रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.