हरदोई, अगस्त 20 -- हरपालपुर। खरगपुर मजरा खसौरा निवासी रूबी ने पुलिस को दी तहरीर में ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। रूबी के अनुसार, उसका विवाह आठ मई 2025 को कन्नौज के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के गुटैयाखेड़ा निवासी राहुल के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद पति राहुल, देवर अनुज, ससुर अखिलेश और सास सुनीता दो लाख रुपये नकद और 15 ग्राम सोने की जंजीर की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करने लगे। आरोप है कि 10 अप्रैल को गाली-गलौज और मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी देकर उसे घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...