हरदोई, फरवरी 28 -- हरपालपुर। अरवल के ग्राम ऐडा निवासिनी चम्पाकली 50 वर्ष ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 26 फरवरी की शाम वह अपने घर के बाहर बैठी थीं। इसी दौरान गाँव के ही सोनपाल और विकास नशे में वहां आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। जब उनके पति सुरेश बीच-बचाव करने आए, तो उन्हें भी बुरी तरह मारा-पीटा गया। शोर सुनकर ग्रामीणों के इकट्ठा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.