हरदोई, मार्च 18 -- हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के गोलू पुत्र महानंद कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया मंगलवार की शाम करीब सात बजे उसका साला अंकित निवासी अठंगापुर थाना बांगरमऊ जनपद उन्नाव पैदल ही चौसार बाजार से जा रहा था। इस दौरान रास्ते से निकल रही एक बाइक ठेली ने टक्कर मार दी। इसका विरोध करने पर गांव के ही आरोपित शिवकुमार, राममोहन,ऊदन, रामप्रकाश व सेवाराम ने लाठी डंडों से अंकित को मारपीट कर लहुलुहान कर दिया। घायल को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। घायल के बहनोई गोलू के तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.