हरदोई, फरवरी 19 -- हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी ने विकास खंड हरपालपुर में तैनात प्रधान सहायक को निलंबित कर दिया है। कार्यालय के निरीक्षण में अनियमितताएं पाए जाने पर प्रधान सहायक सुनील कुमार सिंह को निलंबित किया गया है। सीडीओ सान्या छाबड़ा ने बताया निरीक्षण के दौरान रजिस्टर ऑफ फाइल में पत्रावलियों के क्रमांक में ओवरराइटिंग, बिना खंड विकास अधिकारी की अनुमति के पीएफएमएस से भुगतान तथा निविदा प्रक्रिया में गड़बड़ी मिली थी। जांच के दौरान टेंडर फाइल में सबसे कम दर घनश्याम इंटरप्राइजेज की मिली। वहीं कार्य आदेश एके इंटरप्राइजेज को जारी किया गया। भुगतान रजिस्टर में भुगतान घनश्याम इंटरप्राइजेज को किया गया। इससे वित्तीय अनियमितता की आशंका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.