हरदोई, फरवरी 5 -- हरपालपुर। अरवल थाना पुलिस ने अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर लालपुर निवासी रामलखन को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक 12 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। अभियुक्त पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए युवक पर पहले भी मारपीट और धमकी देने के आपराधिक मामले दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.