हरदोई, जून 23 -- हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के गढ़ियाखेरा मजरा चंदऊ बेंचे गांव में सोमवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोर घर की दीवार फांदकर अंदर घुसे और अलमारी का सेफ खंगालकर सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पायल व नकदी लेकर फरार हो गए। वारदात के बाद चोर अलमारी के पास ही चाबी छोड़ गए। घटना का पता मंगलवार दोपहर को चला, जब पीड़ित श्रीकांत मिश्रा के परिवार ने अलमारी देखी। छानबीन के दौरान घर की दीवार से कुछ दूरी पर चोर की चप्पल भी बरामद हुई है। पीड़ित ने आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद एक नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति पर शक जताया है। पीड़ित की सूचना पर अरवल थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...