हरपालपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी
हरदोई, मई 9 -- हरपालपुर। हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम निकारी में चोरों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती देते हुए गांव के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल पार कर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ग्राम कैखाई निवासी रामसच्चे पुत्र रामऔतार बीते 25 अप्रैल की रात करीब 9 बजे अपनी नीले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल से निकारी गांव गए थे। उन्होंने अपनी बाइक को गांव के किनारे लॉक करके खड़ा किया था। जब वह वापस लौटे तो बाइक मौके से गायब मिली। काफी तलाश करने के बाद भी जब वाहन का पता नहीं चला, तो पीड़ित ने थाने में न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.