हरदोई, मार्च 15 -- हरपालपुर। मलौथा गांव में कूड़ा डालने के विवाद को लेकर मां-बेटी समेत तीन लोगों ने एक महिला की पिटाई कर दी। पीड़ित पंकज पुत्र रामदास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 फरवरी की शाम उसकी पत्नी रामादेवी घर के दरवाजे पर खड़ी थी। तभी पड़ोस की नेमा देवी तथा उसकी बेटियां शोभा और नन्ही ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। पुलिस ने करीब 15 दिन बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.