हरदोई, मार्च 30 -- हरपालपुर। पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र ने एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर दिया है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के बहेलियनपुरवा गांव निवासी भगवानदीन राजपूत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया 28 मार्च की शाम 7 बजे वह हरदोई से वापस घर लौट रहे थे। तभी खेतों पर मौजूद निलेश तथा उसके पिता रुकुमलाल ने उसे गाली गलौज कर लाठी डण्डे से काफी मारा पीटा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...