हरदोई, अप्रैल 3 -- हरपालपुर। थाना क्षेत्र के गांव खसौरा गांव में खेत में पानी लगाने को लेकर हुए विवाद में एक किसान को बेरहमी से पीट दिया गया। पीड़ित रामनिवास ने गांव के ही दो लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में रामनिवास ने बताया कि 31 मार्च की शाम जब वह खेत में पानी लगा रहा था, तभी गांव के रणवीर और उसके बेटे ने वहां आकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...