हरदोई, अप्रैल 23 -- हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम परचौली में गुरुवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचाई। पछुआ हवा के तेज झोंकों से आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में रामसागर की दो बकरियों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि एक पड़िया गंभीर रूप से झुलस गई। अग्निकांड में रामसागर, राकेश, सर्वेश और रघुनंदन के छप्परों के साथ-साथ वहां रखा भारी मात्रा में भूसा जलकर राख हो गया। रामसच्चे की झोपड़ी के साथ उनकी पूरी गृहस्थी का सामान, अनाज और कपड़े भी जलकर नष्ट हो गए। यह भी पढ़ें- बैरी गांव में भीषण आग से पशुचारा व शेड जलकर राख अचानक हुई इस घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा और ग्रामीणों के सामने अब रहने व पशुओं के चारे का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। सूचन...