जौनपुर, जून 26 -- सिंगरामऊ (जौनपुर), मारकंडेय मिश्र। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के लिए शुक्रवार का दिन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि लेकर आया। क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी करते हुए ट्रेन संख्या 64281/64282 शिवपुर-उतरेटिया मेमू का ठहराव 26 जून से हरपालगंज रेलवे स्टेशन पर प्रारंभ हो गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक रमेश चंद्र मिश्र और सांसद बाबूसिंह कुशवाहा के प्रतिनिधि मनोज मौर्य ने संयुक्त रूप से ट्रेन संख्या 64281 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मेमू ट्रेन के ठहराव को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल रहा। क्षेत्रवासियों ने इसे विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों तथा दैनिक यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा बताते हुए न...