जौनपुर, जून 4 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। सरायहरखू रेलवे स्टेशन पर शटल ट्रेन तथा हरपालगंज रेलवे स्टेशन पर मेमो ट्रेन के ठहराव होगा। विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने 20 मई को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर दोनों ट्रेनों के ठहराव की मांग की थी। जिसपर यह निर्णय लिया गया। इस फैसले से क्षेत्र लोगों में खुशी है। विधायक ने बताया कि रेलवे विभाग की ओर से दोनों ट्रेनों के ठहराव की स्वीकृति मिल चुकी है और संबंधित पत्र भी जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के लोगों को वाराणसी और लखनऊ की यात्रा में सुविधा मिलेगी। साथ ही रेलवे के राजस्व में भी वृद्धि होगी। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए रेल मंत्री का आभार जताया। बताया कि शीघ्र ही ट्रेनों के ठहराव की तिथि और समय की अधिकारिक घोषणा की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...