आगरा, अप्रैल 14 -- तीर्थ नगरी स्थित हरपदी के घाट पर सुबह अचानक एक सूखा पेड़ टूटकर गिर गया। पेड़ की चपेट में आकर घाट पर पिंडदान कर रहे दो श्रद्धालु घायल हो गए। हरि की पैड़ी के पांच छतरी वाले घाट पर कुछ श्रद्धालु अपने परिजनों के साथ अस्थि विसर्जन एवं पिंडदान की प्रक्रिया में जुटे थे। तभी अचानक पास में खड़ा एक सूखा पेड़ टूटकर गिर गया। पेड़ की चपेट में आकर 23 वर्षीय गोविंद सिंह पुत्र भगवान सिंह, 25 वर्षीय प्रधान सिंह पुत्र निर्माण सिंह निवासीगण छिपाया, मध्यप्रदेश घायल हो गए। घटना के तीर्थ पुरोहितों एवं स्थानीय लोगों ने घायलों को सोरों स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यह भी पढ़ें- हादसे को दावत दे रही मंदिर मार्ग पर झुकी महुवा की डाल जहां उन्हें भर्ती करके उपचार शुरू कर दिया गया है। तीर्थ पुरोहितों ने प्रशासन से हरपदी किनारे खड़े सूखे व जर्जर पेटों ...