बिहारशरीफ, जून 9 -- हरनौत, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना से मंगलवार को हरनौत अस्पताल में 356 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गयी। इनमें से सात महिलाओं में खून की कमी पायी गयी। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन सिन्हा ने बताया कि सुरक्षित प्रसव और जच्चा-बच्चा को स्वस्थ रखने के उद्देश्य से प्रत्येक माह की नौ और 15 तारीख को विशेष एएनसी जांच शिविर लगाया जाता है। गर्भावस्था और प्रसव के दौरान महिलाओं में खून की कमी होने की आशंका काफी बढ़ जाती है। इसका सीधा असर मां और होने वाले बच्चे पर पड़ता है। इससे बचाव के लिए अस्पताल में उपलब्ध सभी संसाधन और दवाइयां मरीजों को पूरी तरह निशुल्क दी जा रही हैं। यह भी पढ़ें- मधुबनी में 106 महिलाओं की हुयी जांच मौके पर डॉ. अंकिता, डॉ. महेश, रुचि कुमारी, पंकज कुमार आदि मौजूद थे। ...