बिहारशरीफ, मार्च 13 -- हरनौत, निज संवाददाता। स्थानीय प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को 13 दिव्यांगों के बीच बैट्री चालित ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया। बीडीओ डॉ. पंकज कुमार ने इन्हें चाभी दी और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बीडीओ ने कहा कि सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। साइकिल पाने वालों में पतसिया के विक्की कुमार, सरथा के सुदर्शन कुमार, पोआरी के श्याम किशोर, बराह की सुगनी कुमारी आदि शामिल है। मौके पर पवन, कौशल, नागेन्द्र आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.